Breaking

Wednesday, 14 January 2026

श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश संयोजक बने मदन मोहन अवस्थी, संगठन में हर्ष*

 *श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश संयोजक बने मदन मोहन अवस्थी, संगठन में हर्ष*


संस्कार गौतम 

अनूपपुर।श्रमजीवी पत्रकार परिषद की मध्यप्रदेश इकाई के लिए वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन अवस्थी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्णय के तहत की गई है।नवनियुक्त प्रदेश संयोजक अवस्थी की नियुक्ति से प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं के प्रभावी समाधान, संगठनात्मक मजबूती तथा पत्रकारों के चहुंमुखी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अब तहसील स्तर को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।संगठन के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर मजबूती के लिए प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया के माध्यम से प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के अध्यक्ष एवं महासचिव लगातार संवाद बनाए रखेंगे। कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित पदों पर तत्काल नई नियुक्ति किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश महासचिवगण, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश सचिव संतराम केवड़े, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा, अनुशासन समिति प्रदेश प्रमुख के.जी. शर्मा (बबला) सहित प्रदेश स्तर केअलावा शहडोल संभाग एवं अनूपपुर जिला के राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रेम अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, पुनीत सेन, अरुण ओटवानी, श्याम तिवारी, श्रवण उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, भगवान दास मिश्रा, संतोष मिश्रा, आशीष द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला, संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, संतोष चौरासिया, चंदन केवट, धर्मेंद्रकांत तिवारी, बृजेश राठौर, अभिषेक द्विवेदी, बद्रीनाथ तिवारी, दिगंबर शर्मा, गिरीश राठौर, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, हरि उपाध्याय, राजेश चौधरी,मदनमोहन मिश्रा, नीरज द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद यादव,पंकज तोमर, संजीव पाण्डेय, अनिल गुप्ता, यशपाल जाट, सच्चिदानंद पांडेय, अमीन वारसी, आर.सी. मिश्रा, प्रकाश तिवारी (मोंटी), महेश प्रसाद मिश्रा, गौरव दहिया, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला, डी.एस. राव, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, धनंजय तिवारी, रामचरण मिश्रा, अरविंद मिश्रा, पुष्पेंद्र उरमालिया, अनिल कुमार सोनी, आशीष तिवारी, राजकुमार यादव, दिनेश केवट, अरुण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा,त्रिलोकी नाथ राय,सुनील साहू, सुशील सोनी, प्रहलाद गुप्ता, पवन गौतम, मनोज जैन, अनिल राठौर, विजय राठौर, सूरज राठौर, होलकर मंडावी, सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मदन मोहन अवस्थी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इसके साथ संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने बताया कि संगठन के हित में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर नवनियुक्त प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।




No comments:

Post a Comment